आकाशवाणी.इन
कोरबा, 03 सितंबर 2025/ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हॉकी के अंडर -17 ग्रुप में मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको, जिला – कोरबा के 16 छात्रों का चयन हुआ है, खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सभी टीमों को परास्त किया है वहीं अब अपने बेहतर प्रदर्शन से चयन सुची में अपना नाम शामिल करान मे सफलता मिली है, उम्मीद जताई जा रही है कि इससे भी अच्छा प्रदर्शन हमारे धुरंदर् खिलाडी आगामी प्रतियोगिता मे दिखाएंगे.
चयनित खिलाड़ी जशपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे, चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 7 सितंबर तक होगा जिसमें अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों का नेशनल्स के लिए सिलेक्शन किया जाएगा.
कोच गोपाल दास महंत के नेतृत्व में खिलाड़ियों की टिम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने आज बुधवार को रवाना होगी जहां वे प्रतियोगिता में अन्य टीमों के साथ भिड़ते नज़र आयेंगे.
मिनीमाता स्कूल के प्राचार्य भोजेंद्र सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा छात्र लगातार हॉकी के प्रति समर्पित हैं, निरंतर अभ्यास के साथ उन्हें उम्मीद है प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करेंगे.