आकाशवाणी.इन
कोरबा, 08 सितंबर 2025/ जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में दिनांक 8 सितम्बर 2025, दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे आवश्यक बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया है.

जिला अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि 9 सितम्बर को बिलासपुर मुंगेली नाका स्विमिंग पुल के पास प्रातः 11ः30 बजे संभागीय स्तर के वोट अधिकार सभा के आयोजन व 16 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एआईसीसी महासचिव पूर्व उप मुख्यमंत्री, विधायक राजस्थान सचिन पायलट के मुख्य आतिथ्य में कोरबा में आयोजित कार्यक्रम मसाल यात्रा के सफल आयोजन को लेकर है, कोरबा विधानसभा क्षेत्र के सभी बाजार हॉट में वोट अधिकार कार्यक्रम के तहत जन जागरण अभियान के आयोजन तथा जिला, ब्लॉक, वार्ड कमेटी के गठन और बस्तर संभाग में अत्याधिक बारिश से आपदा सहयोग को लेकर बैठक आयोजित है.
श्री यादव ने जिला कांग्रेस महिला, कांग्रेस युवा कांग्रेस, इंटक, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी सहित ब्लॉक, जोन, वार्ड एवं बूथ कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है.