आकाशवाणी.इन
बेटा महेंद्र 16 साल से नहीं लौटा घर, परिजनों का हाल बेहाल
मजदूरी करने बालको आया था महेंद्र
कोरबा, 12 सितंबर 2025/ ग्राम मर्यादपुर जिला मैहर मध्य प्रदेश का रहने वाला महेंद्र प्रसाद पिता राम सुमिरन पिछले 16 वर्षों से लापता है परिजन छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी महेंद्र की खोजबीन की लेकिन आज तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जाता है महेंद्र प्रसाद वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला काम करने के लिए गया था, महेंद्र बाल्को कंपनी में कार्य कर रहा था, इस बीच महेंद्र एक दो बार ही घर लौटा था उसके बाद से वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. साल भर बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनो ने फोन के माध्यम से संपर्क करने का भी प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. महेंद्र के लापता हो जाने की सूचना अपने गांव मर्यादपुर जिला मैहर मध्य प्रदेश के संबंधित थाने में भी दर्ज कराया लेकिन आज तक पता नहीं चला.


पिछले 16 वर्षों से महेंद्र के परिजन खोजबीन कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी प्राप्त नही हो रही है, परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि महेंद्र के बारे में कोई जानकारी हो तो पंकज सिंह बेस के मोबाइल नंबर 6265493339 पर संपर्क कर सूचना देवे जब से महेंद्र घर नहीं पहुंचा है तब से परिजन काफी चिंतित और परेशान है परिजनों को आशंका है कि कहीं महेंद्र कोई दुर्घटना का शिकार तो नहीं हो गया है.