Home छत्तीसगढ़ न्यूज़ कोरबा नगर निगम में रामलीला एवं दशहरा उत्सव मेला का होगा भव्य...

कोरबा नगर निगम में रामलीला एवं दशहरा उत्सव मेला का होगा भव्य आयोजन : मेयर श्रीमती राजपूत

18
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 23 सितंबर 2025/ मेयर संजू देवी राजपूत ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोरबा कि नगर पालिक निगम कोरबा के इतिहास में प्रथम बार नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा भव्य रामलीला एवं दशहरा मेला का आयोजन करने जा रहा है, यह आयोजन 28 सितम्बर से प्रारंभ होगा तथा 02 अक्टूबर दशहरा के दिन आयोजन पूर्ण होगा। घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में उक्त सम्पूर्ण आयोजन किया जायेगा, जो प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक संचालित होगा, आयोजन में आप सादर आमंत्रित है। कृपया अवश्य पधारें.

उन्होंने बताया कि लम्बे संघर्ष के बाद भगवान श्री राम की जन्मभूमि पावन नगरी आयोध्याधाम में श्री राम मंदिर का निर्माण हो पाया तथा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में सम्पन्न हुई वही प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा प्रदेश के लोगो को भगवान श्री रामलला जी का दर्शन लाभ प्राप्त कराने श्री रामलला दर्शन योजना लागू की गई है, जिसके तहत प्रदेश के हजारो नागरिक आयोध्या घाम पहुंचकर प्रभु श्री रामलला जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो चुके है। नागरिको के आयोध्याधाम तक जाने वापस आने, ठहरने, खाने-पीने व अन्य सभी व्यय का वहन राज्य सरकार स्वयं कर रही है.

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जीवन लीला तथा उनके द्वारा समाज के समक्ष स्थापित किये गये आदर्श सबसे बहुमूल्य धरोहर है, हमारी भारतीय संस्कृति में इन आदर्शों का स्थान सर्वोपरि है, भगवान श्री राम के द्वारा स्थापित किये गये आदर्श सर्वकालिन एवं सार्वभौमिक है, जो समय एवं काल से परे है तथा उनकी प्रासांगिकता युगो-युगो तक बनी रहेगी

हमारी नई पीढ़ी को भगवान श्री राम की जीवन लीला से परिचय प्राप्त हो, उनके द्वारा स्थापित आदर्शों की सम्यक जानकारी उन तक पहुंचे, वे इस तत्थ से अवगत रहे कि धर्म के सामने अधर्म को हारना ही पड़ता है, अधर्म पर सदैव ही धर्म की विजय होती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण भगवान श्री राम की जीवन लीला है जिसे हम “श्री रामलीला” के स्वरूप में जानते आए है। इसी उद्देश्य को लेकर श्री रामलीला व दशहरा मेला का अयोजन नगर निगम कोरबा करने जा रहा है। मेयर श्रीमती राजपूत ने कहा मैं आप के माध्यम से क्षेत्र की जनता जनार्दन से निवेदन करती हूं कि वे इस भव्य आयोजन में अवश्य पधारे तथा भगवान श्री राम की लीला का दर्शन व पुण्य का लाभ प्राप्त करें। मैं आप सभी आदरणीयजनों को पुनः उक्त आयोजन में अपनी गरीमामय उपस्थिति प्रदान करने के लिए आग्रह करती हूं, आप सभीजनों को सादर आमंत्रित करती हूं. प्रेसवार्ता में उद्योग एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन, पार्षद नरेंद्र देवांगन, अशोक चवालानी, डॉ. राजीव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पत्रकारगण उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here