आकाशवाणी.इन
कोरबा, 23 अक्टूबर 2026/ “खबर वही जिसका असर हो सही” की कहावत को एक बार फिर चरितार्थ करते हुए आकाशवाणी.इन की खबर ने महज 24 घंटे के भीतर सोए हुए HTPP प्रबंधन को जगा दिया है.
HTPP पश्चिम वीआईपी मार्ग पर सिविल विभाग की जिस बड़ी लापरवाही को आकाशवाणी.इन ने प्रमुखता से उजागर किया था, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है.

22 अक्टूबर की तस्वीर

23 अक्टूबर को ख़बर की असर का तस्वीर
24 घंटे में हरकत में आया सिविल विभाग
22 अक्टूबर गुरुवार को आकाशवाणी.इन ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर दिखाया था कि किस तरह HTPP पश्चिम के वीआईपी गेस्ट हाउस जाने वाले मार्ग के किनारे सिविल विभाग की लापरवाही के कारण कॉलोनी से निकली हुई मिट्टी को भारी मात्रा में सड़क किनारे डंप कर दिया गया था जो धीरे धीरे एक पहाड़’ का रूप ले चुका था. इस खबर के सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और 24 घंटे के भीतर ही मौके पर दो जेसीबी भेजकर मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है.
आकाशवाणी.इन की मुहिम लाई रंग









