Home छत्तीसगढ़ न्यूज़ वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम की उपेक्षा और अपमान दुर्भाग्यपूर्ण : नूतनसिंह ठाकुर

वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम की उपेक्षा और अपमान दुर्भाग्यपूर्ण : नूतनसिंह ठाकुर

49
0

आकाशवाणी.इन

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ एवं कद्दावर भाजपा नेता ननकी राम कंवर की उपेक्षा एवं उनको नजरबंद किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। यह बात नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने कही, उन्होंने विस्तार के साथ बारीकी से बताया कि

ननकीराम  कंवर कोरबा में भाजपा के लिए भीष्म पितामह की भूमिका में है पूर्व गृहमंत्री का इस प्रकार उपेक्षा किया जाना और उनको अपमानित करना संगठन की बहुत बड़ी कमजोरी है। भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि ननकी राम कंवर ने जिस प्रकार कांग्रेस के घोटाले को उजागर किया उससे भाजपा के पक्ष में पूरे छत्तीसगढ़ में माहौल बना और भाजपा आज सत्तासीन है। भाजपा को सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ननकीराम को महत्वहीन करना कोरबा जिले में छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को लूप लाइन में भेजने की साजिश का हिस्सा है। कांग्रेस की सरकार ने अधिकारियों को आंख मूंदकर संरक्षण दिया था जिसका परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस सत्ता से दूर हो गई। कोरबा जिले में एक साजिश के तहत छत्तीसगढ़िया नेताओं को चुन-चुनकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा है। लखन देवांगन का इस्तीफा मांगा जा रहा था, मनोज शर्मा को पद से हटा दिया गया, विकास महतो का विरोध किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद आरक्षित नहीं होता तो उसमें भी किसी पूंजीपति को बैठा दिया गया होता। बिना जनाधार वाले भाजपा नेता आज सत्ता की मलाई खा रहे हैं जबकि सत्ता के लिए संघर्ष करने वाले भाजपा के जमीनी नेता आज उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को समझना होगा कि वरिष्ठ और जमीनी नेताओ की उपेक्षा और अपमान से भाजपा को भारी नुक़सान उठाना पड़ेगा। छत्तीसगढ़िया नेताओं के खिलाफ साजिश और उनको महत्वहीन करने की कोशिश पर आम जनता के मन में गहरा आक्रोश भर रहा है.
भाजपा सरकार और शीर्ष नेतृत्व को ननकीराम कंवर का सम्मान करना चाहिए तथा कोरबा के विकास में जमीन से जुड़े निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बातों को प्रमुखता देना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here