Home छत्तीसगढ़ न्यूज़ AAP का संगठन विस्तार : आम जनता को न्याय दिलाने हुआ पार्टी...

AAP का संगठन विस्तार : आम जनता को न्याय दिलाने हुआ पार्टी का गठन : जिलाध्यक्ष डेविड लोगन

64
0

आकाशवाणी.इन

👉जिलाध्यक्ष डेविड लोगन ने सीतामणि में ली बैठक

👉सीतामणि मे लोकसभा स्तरीय बैठक संपन्न

कोरबा, 15 अक्टूबर 2025/ आम आदमी पार्टी संगठन विस्तार को लेकर लगातार बैठकें लेकर आम जनता को पार्टी की रीति नीति से अवगत करा रहे हैं, इसी क्रम मे 14 अक्टूबर मंगलवार को सीतामणि में लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई, बैठक मे उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन ने कहा गरीबों को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी का गठन हुआ, आप की सरकार रहते हुए केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को मुफ़्त शिक्षा, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं और महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधाएं दीं और ये दिखा दिया कि अन्य सरकार चाहे तो गरीब जनता को दे सकती है पर देना नही चाहती, आज दिल्ली मे बीजेपी की सरकार है, बीजेपी ने सत्ता मे आते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया गरीबों की झुग्गियां तोड़ दी गई, मुफ्त बिजली पानी की सुविधाएं बंद कर दी गई, अब हालात ये है कि दिल्ली की जनता की रो रही है, छत्तीसगढ़ में सांय सांय बिजली बिल आ रहा है, हाफ बिजली बिल से फूल बिजली बिल हो गया है, सड़क खस्ताहाल है, स्कूल बंद करके शराब की दुकान खोले जा रहे हैं लोगों को दूषित पानी मिल रहा है,स्थानीय लोगों की उपेछा और बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है, प्रदेश मे किसी भी सरकार ने गरीब जनता की स्थिति सुधारने कार्य नही किया अब एक ही विकल्प है आगामी चुनाव मे आम आदमी की सरकार बनाएंगे, आप की सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार, मुफ़्त शिक्षा, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं और महिलाओं उनका हक दिया जायेगा जिससे लोगों का जीवन सुखमय हो सके.

प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की सरकार मे महंगाई, बेरोजगारी, अपराध सब बढ़ रहे हैं, आम आदमी पार्टी, स्वच्छ व्यक्तित्व की पार्टी है, चुनाव से पहले अन्य पार्टियां जनता से लुभावने वायदे करके भूल जाते हैं, आप की सरकार ने जो कहा वो कर दिखाया, जो भाजपा को रास नही आ रहा.

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली मे आप की पार्टी गठन के बाद पहली बार चुनाव लड़े, और जीतकर आये, बीजेपी कांग्रेस से त्रस्त जनता ने आम आदमी पार्टी को भरपूर समर्थन करते हुए दिल्ली मे सरकार बनाई, आप की सरकार बनते ही जनता की आकांक्षाओं को समझते हुए मूलभूत सुविधा मे पानी, बिजली, बस यात्रा फ्री, पडाई फ्री, दुर्घटना मे घायलों की मदद के लिए सरकार ने योजना बनाई, नशे के करोबार को बंद कराया, वोट हमारा अधिकार है इसलिए ऐसा सरकार चुनें जो आपको परेशानी मे न डालें बल्कि सुविधाएं देकर परेशानी दूर करें.

जिला सचिव सपन बहादुर ने कहा कांग्रेस भाजपा से बाहर निकल कर देखो सबकुछ आपको अपना नज़र आयेगा अब हमारे पास तीसरा विकल्प आम आदमी पार्टी है जो आपका आम जनता का भला सोंचती है, इसी क्रम में कार्यकर्ता लंबोदर भट्ट ने भी कोरबा जिले की बात रलहते हुए बताया कि कोरबा मे सड़कों की हालत किसी से छिपी नही है, जर्जर सड़कों से आम आदमी को परेशानी होती है, लगजरी गाड़ियों मे चलने वाले नेताओं को गड्ढे नही दिखते, लालच मे आकर वोट देने मे जो गलती करते हैं यही वजह है कि पांच साल सिर्फ परेशानी झेलनी पड़ती है, जितने के बाद वही नेता जनता को भूलकर अपना सपना सच करने मे लग जाते हैं, कोरबा बिजली पैदा करता है लेकिन सबसे ज्यादा बिजली का बिल यहीं की आम जनता को भेजते हैं जबकि यहाँ की जनता को बिजली मे छुट मिलना चाहिए, ये आम जनता का अधिकार है हाफ बिजली बिल योजना अब फूल बिजली बिल की योजन बन गया है, अच्छी और साफ छवि की सरकार चुनकर लाइये जो आप की जरूरतों को पुरा कर सके. आम आदमी पार्टी की रीति नीति से अवगत होकर बड़ी संख्या मे लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, बैठक में
प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह, कोरबा लोकसभा सचिव शत्रुघन साहू, जिला अध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन, जिला सचिव सपन बहादुर, महिला ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा लहरे, आजाद बख्श, लंबोदर भट्ट, मोहम्मद मुशाहिद, जिला मीडिया प्रभारी संतोष दीवान, सोनू गुप्ता, अनिल प्रजापति, सनी जायसवाल, आसिफ खान, पवन प्रजापति, राज यादव, विद्या यादव, कंचन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित हुए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here