Home ज्योतिष 16 अक्टूबर गुरुवार का राशिफल : भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी, माँ...

16 अक्टूबर गुरुवार का राशिफल : भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी, माँ से मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट…

26
0

आकाशवाणी.इन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारा दैनिक जीवन ग्रहों की चाल से प्रभावित होता है, क्योंकि वे लगातार एक राशि से दूसरी राशि में अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। यह बदलाव किसी के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव ला सकता है। और ऐसी चीजों को पहले से जानने से आपको अनिश्चितताओं से खुद को बचाने में मदद मिलती है.

तो आज का राशिफल पढ़ना एक अच्छी आदत की तरह है, जिसे अपनाने पर विचार किया जा सकता है। क्योंकि यह आपके जीवन के परिणामों को बदलने में मदद करेगा। एस्ट्रोटॉक पर दैनिक राशिफल विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा तैयार किया जाता है और इस प्रकार यह बहुत ही व्यावहारिक है। दैनिक राशिफल न केवल आपको बताता है कि भविष्य में आपके लिए क्या आ रहा है। बल्कि आपको ऐसे उपाय भी देता है, जिन्हें आप किसी भी नकारात्मक चीज़ से निपटने के लिए अपना सकते हैं। आज का राशिफल उन तरीकों में से एक है, जो आपके जीवन को सही दिशा में ले जाने में आपकी मदद कर सकता है। इसलिए आपको अपना दैनिक राशिफल अवश्य पढ़ना चाहिए.

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने कामों पर ध्यान देकर आगे बढ़ना होगा। आपको तरक्की करते देख आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं। आपके रुके हुए धन की पूर्ति काफी हद तक हो सकेगी। आप अपने घर की सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। संतान को नौकरी में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी.

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार में आपके कुछ नए साथी बनेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई मनपसंद गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर वाद विवाद में ना पड़े.

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम के नए-नए रास्ते खलेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ सकते हैं। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में  किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट प्लान ले सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने सामान की सुरक्षा अवश्य करें.

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी कानूनी  मामले में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। माताजी से आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगे। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलेगा.

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। दान धर्म के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको यदि कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही थी, तो उससे भी  आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। व्यापार में आज कोई बड़ा बदलाव आ सकता है, जो आपके फेवर में रहेगा.

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए वाणी में व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आप कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। शिक्षा में आज आप अच्छा नाम काम आएंगे । भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी पहल रहेगी। ऑफिस में भी आपको प्रमोशन आदि मिल सकता है। आज आपका किसी नए मकान आदि को खरीदने के डील फाइनल होगी.

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपका कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके कामो करने में पूरा सहयोग देंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर नहीं जाने देना है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में ढील बिल्कुल ना दे, नहीं तो समस्याएं बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपने यदि कोई लोन लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे.

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप कुछ नई योजनाएं भी बनाएंगे। आपको अपने किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। पिताजी से आप यदि कोई वादा करें, तो आपको उसे  समय रहते पूरा करना होगा।  आपको जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस नहीं पहचानी है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है.

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने व्यापार के रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। परिवार में बच्चों के साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। किसी की मदद के लिए आप कुछ रुपये का इंतजाम भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है, इसलिए आपको सोच समझ कर बोलना बेहतर होगा।  आपको कहीं घूमने फिरने थोड़ा सोच समझ कर जाना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है।  आपकी किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई बटवारा हो सकता है.

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी वाणी से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने भाई से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद में नहीं पढ़ना है। आपको  कोई नए वाहन का सुख मिल सकता है। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जो आपका बिजनेस को आगे तक लेकर जाएंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here