Home कोरबा न्यूज़ दिवाली मिलन समारोह : सच है दोस्तों…बांटने से बढ़ती है खुशियाँ :...

दिवाली मिलन समारोह : सच है दोस्तों…बांटने से बढ़ती है खुशियाँ : सहेली ग्रूप कोरबा

15
0

आकाशवाणी.इन

सहेली ग्रुप कोरबा का दोस्ताना पहल

कोरबा, 16 अक्टूबर 2025/ किसी ने सच ही कहा है दोस्तों… खुशियाँ बांटने से बढ़ती है और दुःख बांटने से कम होता है, इस कथन को अपने जीवन मे आत्मसात कर लोगों के साथ खुशीयां साझा करने वाली सहेली ग्रूप ने कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नकटीखार के आश्रित ग्राम भालू सटका में दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर सहेली ग्रुप की सदस्यों ने गरीब बच्चों को मिठाई व पटाखों का वितरण कर बच्चों के साथ दिवाली की खुशीयाँ साझा की, इस दौरान बच्चे पटाखे और मिठाई का उपहार पाकर खुशी से गदगद नजर आए. वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की. कार्यक्रम के अंत मे ग्रामीण मयूरी यादव (माही) ने बच्चों की ओर से सहेली ग्रुप के सदस्यों को साधुवाद दिया. सहेली ग्रूप की इस पहल को ग्रामवासियों ने सराहा. कार्यक्रम मे ग्रुप की सदस्य ममता रानी अग्रवाल, राजमती यादव, शांति साहू, गीता महंत, झल ठाकुर, शालू, नेहा अग्रवाल, सभावनी डहरिया, मीनाक्षी यादव, धरती बाई राठिया, चंद्रिका राठिया, सीता कवर सहित बड़ी संख्या मे ग्रामवासी मौजूद रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here