आकाशवाणी.इन
कोरबा, 23 अक्टूबर 2025/ कोरबा लोकसभा सचिव शत्रुघन साहू ने प्रदेश वासियों को भाई दूज और छठ पर्व, की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि आप सभी पर भगवान कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास हो.
आम आदमी पार्टी के नेता शत्रुघन साहू ने कहा कि भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का संचार करे. भाई दूज के पावन पर्व पर बहने अपने भाईयों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं भगवान से उनकी सलामती की दुआ मांगती हैं.
इसी के साथ श्री साहू ने 25 अक्टूबर से शुरू हो रहे छठ महापर्व की प्रदेश वासियों व आप पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा छठी मईय औरू सूर्य देवता की कृपा आप सभी पर बनी रहे, आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास हो। छठ महापर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का प्रकाश फैलाएं.