Home छत्तीसगढ़ कोरबा में भू-विस्थापितो पर लाठीचार्ज करना शर्मनाक : आर. डी. लोगन

कोरबा में भू-विस्थापितो पर लाठीचार्ज करना शर्मनाक : आर. डी. लोगन

82
0

आकाशवाणी.इन

भू-विस्थापितो की मांगों का समर्थन करता है आम आदमी पार्टी

कोरबा, 24 अक्टूबर 2025/ एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा कोयला खदान में रोजगार, पुनर्वास और मुआवजा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भू-विस्थापितों पर सीआईएसएफ के जवानो ने बर्बरता पूर्वक लाठीयां भांजी, लाठीचार्ज करते ही भगदड़ मच गई.


इस घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं, जिसमें किसान सभा के जिला सचिव दीपक साहू, रमेश दास, बिमल दास और गुलाब दास सहित अन्य शामिल है. इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भू-विस्थापितों की आवाज़ को दबाने कुचलने का प्रयास किया जा रहा है. किसानों के साथ हो रहे अन्याय को आम आदमी पार्टी बर्दास्त नही करेगी, अपने अधिकार की इस लडाई मे आम आदमी पार्टी भू-विस्थापितों की आवाज़ बनकर उनके साथ खड़ी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here