Home छत्तीसगढ़ न्यूज़ KORBA : बुका डैम में डूबने से युवक की मौत…

KORBA : बुका डैम में डूबने से युवक की मौत…

44
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 25 अक्टूबर 2025/ कोरबा जिले के बुका पिकनिक स्पॉट पर मछली पालन के काम में लगे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 24 अक्टूबर की सुबह फाउटिंग हाउस से लौटते समय आशीष मरावी (24 वर्ष) गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई, युवक का शव 24 घंटे बाद 20 फीट गहरे पानी से बाहर निकाला गया.

मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है घटना के बाद वहां मौजूद 2 दोस्तों ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक आशीष रतनपुर के मेलनाडीह खुंटाघाट का रहने वाला था और बुका के कॉटेज हाउस में रहता था। वह महिला समिति द्वारा संचालित मछली पालन इकाई में कार्यरत था.

शुक्रवार की सुबह आशीष अपने दो अन्य साथियों के साथ बुका डैम मे रस्सी के सहारे फाउटिंग हाउस पर काम करने गया था. काम खत्म होने के बाद तीनों कर्मचारी रस्सी के सहारे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक आशीष मरावी की तबीयत बिगड़ी और वह गहरे पानी में जा गिरा. आशीष को बचाने के लिए उसके दो दोस्तों ने भी पानी में छलांग लगाई, लेकिन आशीष का कुछ पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला, तब इसकी सूचना बांगो थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। जिला प्रशासन द्वारा नगर सेवा के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया जिसके बाद 8 सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद शनिवार की सुबह रेस्क्यू टीम को कांटे के सहारे लगभग 20 फीट गहराई में आशीष का शव मिला.

बांगो थाना प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि आशीष मरावी के साथियों और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों के मुताबिक, आशीष की अचानक तबीयत खराब हुई और वह पानी में गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here