आकाशवाणी.इन
कोरबा, 09 नवंबर 2025/ आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली दर की वृद्धि, मानव – हाथी संघर्ष व किसानो के जमीन का रकबा कम किए जाने के विरोध में जिला कोरबा के तहत रामपुर विधानसभा के करतला बस स्टैंड में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को आम जनता की परेशानी से कोई सरोकार नही है, परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है, छत्तीसगढ़ की जनता अनाप शनाप बढ़ा हुआ बिजली के बिल से त्रस्त हो चुकी है। जनता को हो रही है, कोरबा मे हांथी से जान माल का नुक्सान भारी तदात मे हो रहा है, अब जमीन का रकबा कम करके किसानों छला जा रहा है, आम जनता से जुड़ी इन सभी परेशानियों को गंभीरता से लेकर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा 8 नवंबर शनिवार को विशाल धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर/एसडीएम के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया.
जग लाल राठिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक बिजली सरप्लस राज्य है, आम जनता को सस्ती बिजली मिलने के बजाय बिजली महँगी करना समझ से परे है। कहा जा रहा है कि वितरण कंपनी को घाटा हो रहा था इस कारण बिजली दर बढ़ाई गयी है.
सरकार जानबूझकर गलत डाटा पेश कर रही है, सरकार भ्रष्टाचार कर रही है निजी उद्योगपतियों से बिजली खरीदने का और उनको फायदा पहुँचाने की नीति है।सरकार वितरण कंपनी की लागत कम करें। पानी हमारा, कोयला हमारा, जमीन हमारा, उत्पादन हमारा तो बिजली की कीमत ज्यादा क्यों? सरकार लाइन लॉस 15-20% बताती है जबकि 3% से ज्यादा लाइन लॉस नहीं होता है.
प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े-बड़े व्यापारियों का, नेताओं का करोड़ों रुपयों का बिजली बिल बकाया है। उनसे वसूली ना कर सरकार गरीब लोगों को परेशान कर रही है। बिल में हर माह ऊर्जा प्रभार के साथ अनेक गैरजरुरी चार्ज लिए जातें हैं।विद्युत कंपनी छत्तीसगढ़ की जनता की जेब काटने का काम कर रही है.
बिजली बिल में बढ़ोतरी के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं, खासकर बिजली (संशोधन) विधेयक 2025 के मसौदे को लेकर; वहीं, हाथी और इंसानों के बीच संघर्ष में मौतें बढ़ी हैं।हांथी और इंसान के बीच प्रति वर्ष हो रहे संघर्ष को कम करने के लिए सरकार कोई ठोस उपाय नही कर रहा, किसानों की जमीन का रकबा कम करके और भी परेशानी बढ़ा दी है, ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए, इस दौरान धरना प्रदर्शन में , प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग मिथिलेश बघेल, पामगढ़ विधानसभा प्रभारी ललित बघेल, संयुक्त प्रदेश सचिव प्रतिमा सिन्हा ,लोकसभा सचिव शत्रुघन साहू, लोकसभा उपाध्यक्ष भूषण कुर्रे, जिला कोषाध्यक्ष सोमराज, संतोष गभेल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे.