Home छत्तीसगढ़ KORBA : ज़मीन रजिस्ट्री दर में भारी वृद्धि के खिलाफ AAP जिलाध्यक्ष...

KORBA : ज़मीन रजिस्ट्री दर में भारी वृद्धि के खिलाफ AAP जिलाध्यक्ष आर. डी. लोगन के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

50
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 01 दिसंबर 2025/ प्रदेश मे भाजपा सरकार के कू शासन से आम जनता बेहाल हो रही है, जमीन रजिस्ट्री की दर में भारी बढ़ोतरी से अब आम जनता को राहत देने के बजाय उनके उपर बोझ डालने का काम कर रही है, इस गंभीर मुद्दे को लेकर आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के अह्वां पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में 02 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन करेगी.

इसी कड़ी में कोरबा मे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन के नेतृत्व मे जमीन रजिस्ट्री की दर में वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ वृद्धि मे संसोधन की माँग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे

नई गाइडलाइन दरें आधिकारिक तौर पर 20 नवंबर 2025 से पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रभावी हो गईं.

दरों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जो विभिन्न क्षेत्रों में 20% से लेकर 100% तक और कुछ ग्रामीण इलाकों में 10 गुना (या 900%) तक पहुंच गई है. जिसका आम आदमी पार्टी  द्वारा विरोध प्रदर्शन हुए कड़ा विरोध किया जा रहा है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here