Home छत्तीसगढ़ कोरबा : कटघोरा में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

कोरबा : कटघोरा में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…

23
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 02 दिसंबर 2025/ कटघोरा नगर में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए अंबिकापुर–बिलासपुर मुख्य मार्ग पर बनाए गए अवैध निर्माण और सड़कों पर खड़े सेड (शेड) हटाने की बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान करीब 5 घंटे तक चला, जिसमें कई अवैध कब्जों को बुलडोज़र की मदद से ध्वस्त किया गया.

जानकारी के अनुसार, संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन नोटिस के बावजूद कब्जा मुक्त नहीं किया गया था। इसके बाद आईएएस अधिकारी तन्मय खन्ना के निर्देश पर पुलिस व नगर पालिका की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर किए गए अवैध निर्माण हटवाए.

अभियान के दौरान कई नागरिकों ने प्रशासन की सख्ती का स्वागत करते हुए इसे सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक बताया। वहीं कुछ व्यापारी नाराज़ दिखे। उनका कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला, फिर भी उनके सेड तोड़ दिए गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.

प्रशासन का कहना है कि मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण लगातार जाम की स्थिति बनती थी। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कब्जाधारी निर्माण नहीं हटा रहे थे, इसलिए कड़ा कदम उठाना पड़ा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here