Home छत्तीसगढ़ अडानी पावर प्लांट से 105 किलो तांबा चोरी करने वाले पांच आरोपियों...

अडानी पावर प्लांट से 105 किलो तांबा चोरी करने वाले पांच आरोपियों को खरोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

21
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर, 07 दिसंबर 2025/ अडानी पावर प्लांट रायखेड़ा से विद्युत केबल वायर (तांबा) चोरी करने वाले गिरोह का खरोरा पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में चोरी किया गया भारी मात्रा में तांबा और घटना में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद कर लिए गए हैं.

स्टोर्स इंचार्ज की रिपोर्ट पर थाना खरोरा में अप.क्र. 836/25 धारा 305(क), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था। प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि 01 दिसंबर 2025 को वार्ड नंबर 4 की चेकिंग के दौरान लगभग 5,800 मीटर विद्युत केबल (कीमत लगभग ₹3,45,000) गायब पाया गया.

विवेचना के दौरान खरोरा पुलिस ने संदीप सिंह, राहुल सिंह, दविंदर सिंह, दलप्रीत सिंह और बलविंदर सिंह—सभी मूल निवासी पंजाब एवं हाल मुकाम ग्राम चिचोली, थाना खरोरा—को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। गवाहों के समक्ष लिए गए मेमोरण्डम में आरोपियों ने अपराध कबूल किया.

आरोपियों ने बताया कि सभी ने मिलकर 30 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 5 बजे प्लांट यार्ड में प्रवेश किया और आरी ब्लेड एवं वायर कटर की मदद से केबल को कई हिस्सों में काटकर तांबे को अलग किया और उपरी कवर को हटाकर चोरी किया हुआ माल अपने किराये के मकान में छिपाकर रखा था। सामूहिक रूप से अपराध करने की पुष्टि होने पर धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई.

मेमो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 105 किलोग्राम तांबा (कीमत लगभग ₹2,10,000), दो आरी ब्लेड और एक वायर कटर बरामद कर जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया.

पांचों आरोपी बिजली केबल चोरी करने के इरादे से योजनाबद्ध तरीके से प्लांट में घुसे थे, जिसका खरोरा पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर भंडाफोड़ किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here