Home छत्तीसगढ़ जहां खदानें खुली वहां के आदिवासी बर्बाद हुए: मरकाम

जहां खदानें खुली वहां के आदिवासी बर्बाद हुए: मरकाम

16
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 10 जनवरी 2026/ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के बीजाडाड़ पुटीपखना में शुक्रवार को महापंचायत हुई। इसमें रुंगटा कोल माइंस के विरोध में आंदोलन करने का निर्णय लिया। पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि जहां भी खदानें खुली, वहां के आदिवासी बर्बाद हो गए। इस वजह से और खदानें खुलने नहीं देंगे.

विधायक मरकाम ने कहा कि ग्रामीणों ने खदान का विरोध करने का निर्णय लिया है। प्रशासन को पहले उन स्थानों पर जाकर देखना चाहिए, जहां खदानें खुली हैं। वहां कोई व्यवस्था नहीं है। यह क्षेत्र पांचवी अनुसूची में आता है। बिना ग्राम सभा के कोई भी जमीन नहीं ले सकते। इसके बाद भी ग्रामीणों के बिना जानकारी के जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है.

कोयला मंत्रालय ने विजय सेंट्रल कोल माइंस बीजाडाड़ को रुंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया है। केंद्र सरकार को जमीन जिनकी, खनिज उनकी कानून बनना चाहिए। इस क्षेत्र में पहले से दो खदानें रानी अटारी और विजय वेस्ट कोल माइंस संचालित है, लेकिन जिस तरह से क्षेत्र का विकास होना चाहिए, वह नहीं हो रहा है। एक और नए खदान खुलने से क्षेत्र के लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा। जिला स्तर पर अनुसूचित जनजाति परिवारों को वन अधिकार पट्टा देना चाहिए। पार्टी ने निर्णय लिया है कि आगे भी खदान के विरोध में आंदोलन किया जाएगा.

महापंचायत के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महामंत्री संतोष चंद्राकर, डॉ. एलएस उदय, प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरो, प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप सिंह मरकाम के साथ ही सेन्हा, पुटीपखना, जल्के, तनेरा पंचायत के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here