Home गणतंत्र दिवस कोरबा: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र...

कोरबा: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

47
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा/अजगरबहार, 27 जनवरी 2026/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगर बहार में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूम-धाम के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अजगरबहार के सरपंच नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अनुपमा राजवाड़े द्वारा की गई इस गरिमामय अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष अमरसिंह कंवर,तहसीलदार लीलाधर ध्रुव, जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य , शिक्षक गण, विद्यार्थी उपस्थित रहे.


कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं समूह गीत प्रस्तुत किए गए जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा ।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य राजवाड़े मैडम ने शिक्षा के महत्व तथा अनुशासन, परिश्रम, राष्ट्रभक्ति के आदर्श को आत्मसात करने का संदेश दिया.‌ तहसीलदार ध्रुव ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता पश्चात संविधान निर्माण की जानकारी देते हुए संविधान के मूल्यों को बताते हुए देश महापुरुषों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष कंवर ने भी अपने उद्बोधन में संविधान के गरिमा को निरूपित किया।प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया गया साथ ही संस्था के प्राथमिक खंड में पदस्थ सहायक शिक्षक हनुमान सिंह उर्रे को जिला स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया गया है को उपस्थित सभी ने मुक्तकंठ से एक साथ शुभकामनाएं प्रेषित की.
कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता लखनलाल डहरिया, मानसिंह राठिया, गिरधारी लाल यादव, सुभाषचंद्र महतो, अमरसिंह खुराना,के.बी.निमजा, नेहारानी राठौर,गामता साहू, विजय कुमार ठाकुर, प्रताप सिंह कंवर, हेमंत साहू, कृष्णा दास महंत, प्रमिला एक्का, मंजुलता सिंह, शिवकुमार पटेल, नमिता केरकेट्टा, अंजलि सिंह, अमरेन्द्र प्रताप सिंह,नीरा,शनिराम, नत्थू राम,रांगूराम,कोन्ती के साथ भारी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही.
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता लखनलाल डहरिया व संचालन अमरसिंह खुराना द्वारा किया गया। उक्ताशय की जानकारी मानसिंह राठिया व्याख्याता ने दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here