आकाशवाणी.इन
रायपुर/कोरबा, 15 फरवरी 2026/ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देर रात रायगढ़ प्रवास के दौरान धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इसी के साथ कोरबा जिले मे भी युवा शक्तियों ने भोलेनाथ के आगे सत्य के मार्ग पर चलकर परोपकार के साथ ही देश की उन्नति के लिए साथ मिलकर कामना की.
प्रदेशभर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। राजधानी रायपुर कोरबा सहित विभिन्न जिलों के शिवालयों में तड़के सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से मंदिर परिसर अभी तक गूंज रहे हैं.
राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थल राजिम कुंभ कल्प में ब्रह्म मुहूर्त के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इसके बाद श्रद्धालु भगवान श्री कुलेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए कतारबद्ध नजर आए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है.
गरियाबंद जिले के राजिम स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर में एक दिन पूर्व से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। महाशिवरात्रि पर यहां से बाबा भूतेश्वर नाथ की पालकी शोभायात्रा निकाली जा रही है.

कोरबा जिले के सीएसईबी पश्चिम के कैलाश विहार मे शिव हनुमान मंदीर मे सुबह से ही भक्तों ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद की व्यस्था की, बड़ी संख्या मे भक्तगण भोलेनाथ का अभिषेक किया, युवाओं की टीम मे धीरज दुबे, रौशन, यादव साथी बड़ी संख्या मे शिव भक्त सामिल थे.
राजनांदगांव जिले के मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में भी भव्य धार्मिक आयोजन हो रहा है। यहां विराजमान स्फटिक के पातालेश्वर महादेव एवं पारे के पारेश्वर ज्योतिर्लिंग का महारुद्राभिषेक सोमवार रात 10 बजे से प्रारंभ हुआ, जो देर रात तक चलता रहा.
वहीं, जगदलपुर के दलपत सागर और रायगढ़ जिले के कोसमनारा क्षेत्र में भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। प्रदेशभर में रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का वातावरण परिलक्षित हो रहा है.