Home छत्तीसगढ़ फेसबुक वाला प्यार, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, प्रेमी गिरफ्तार…

फेसबुक वाला प्यार, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, प्रेमी गिरफ्तार…

7
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर, 27 मार्च 2026/ राजधानी रायपुर में फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली, भरोसा गहराया… और फिर वही भरोसा एक युवती के लिए दर्दनाक धोखे में बदल गया। आज के दौर में सोशल मीडिया ऐसा जाल बनता जा रहा है, जिसमें युवा इस कदर उलझ रहे हैं कि उन्हें वही दुनिया असली लगने लगती है। रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पीड़िता ने 4 जुलाई 2025 को शिकायत की थी। उसकी पहचान फेसबुक पर एक युवक से हुई, बातचीत धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और नजदीकियां बढ़ीं.

आरोपी आशीष मसीह (25 वर्ष), निवासी सागर ने शादी का झांसा देकर 11 मार्च से 15 मई 2025 के बीच पीड़िता के किराए के मकान में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जैसे ही जिम्मेदारी निभाने की बारी आई, उसने शादी से इनकार कर दिया और फरार हो गया। मामला BNS की धारा 69 के तहत दर्ज किया गया.

लंबे समय तक फरार रहने के बाद रायपुर पुलिस की साइबर सेल ने आरोपी की लोकेशन अहमदाबाद में ट्रेस की। पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची, घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और रायपुर लाकर पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 25 मार्च 2026 को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here