कोरबा।छ.रा.वि.मं.पेंशनर्स एसोशिएशन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे , एसोसिएशन के द्वारा रजत जयंती समारोह व प्रांतीय सम्मेलन ,दि. 18.11.2026 को जूनियर क्लब,एच.टी.पी.एस कोरबा पश्चिम मे आयोजित किया गया , जिसमे एसोसिएशन के विभिन्न 12 जिला इकाईयों के पदाधिकारीगण व सदस्यगण मिलाकर करीब 800 पेंशनर्स शामिल हुए.
समारोह के प्रथम सत्र में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पीएनसिंह, संरक्षक आल इंडिया पावर फेडरेशन, वीके पांडेय अध्यक्ष व सुधीर नायक सचिव प्रांतीय प्रबंधकारिणी, एचसी निषाद भूतपूर्व अध्यक्ष प्रांतीय प्रबंधकारिणी, संरक्षक द्वय कोरबा जिला इकाई के सुधीर रेगे व सीपी पांडेय शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में पेंशन ट्रस्ट के फंड में हर माह होने वाली कमी के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस हेतु प्रांतीय प्रबंधकारिणी द्वारा तीनों कंपनीज़ (जनरेशन, डिस्ट्रीब्यूशन व ट्रांसमिशन) के प्रबंधकों के ऊपर उनकी कंपनी के लिए प्रति माह निर्धारित धनराशि को पेंशन ट्रस्ट के फंड में नियमित जमा करने हेतु निरंतर दवाब बनाया जा रहा है। सम्मेलन में इस बात की भी जानकारी दी गई कि टाटा पावर कंपनी द्वारा छत्तीसगढ की कुछ तहसील में विद्युत वितरण व्यवस्था का कार्य देखने हेतु, विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय में लाइसेंस हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसका जनहित व पेंशनर्स के हित में,प्रांतीय प्रबंधकारिणी ने पुरजोर विरोध किया है। प्रथम सत्र का संचालन संयुक्त सचिव पंचम लाल राठौर ने किया.
समारोह के द्वितीय सत्र में संजू देवी राजपूत महापौर नगर निगम मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीके पांडेय प्रांतीय अध्यक्ष पेंशनर्स एसोशिएशन ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में पीएन सिंह, हरीशचंद्र निषाद, पूर्व एमडी वीके श्रीवास्तव, कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा, सीई संजीव कंसल तथा सीई एमके गुप्ता उपस्थित रहे। इस दौरान महापौर संजूदेवी ने अपने उद्बोधन में एसोसिएशन के पेंशनर्स की विद्युत कंपनी मे सेवा के दौरान किए गए कार्य की सराहना की, जिस वजह से छत्तीसगढ राज्य में विद्युत प्रदाय में निरंतरता बनी रही। उन्होने पेंशन ट्रस्ट के फंड मे कमी न आने देने हेतु उचित स्तर पर, एसोसिएशन की चिंता के बारे मे अवगत कराने का आश्वासन दिया.
कार्यक्रम का संचालन एनसी जैन सचिव कोरबा इकाई ने किया। समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने में कोरबा जिला इकाई की कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण व क्षेत्रीय प्रतिनिधिगण एसके निगम, पीपी तिवारी, एसके कुदेसिया, दयाल दास वैष्णव, निकेतराम राठौर, कार्तिक राम कैवर्त, गणेशराम मेहरा, केके मिश्रा, एमए अंसारी, राज कुमार पाटकर, राम कुमार पटेल, विष्णु कुमार डनसेना,कौशल कुमार यादव, जोहनराम राठौर, किशोर कुमार वर्मा, शोभाराम साहु,नत्थू लाल यादव, जोध सिंह चहल, तीरथराम राठौर फूल चंद लाठिया पी.के.पाण्डेय, कुंजराम राठौर, हुनेश्वर राठौर, दिलिप कुमार साव, बुधराम खुंटे व एमएस नायक आदि का योगदान सराहनीय रहा.
महापौर ने एसोसिएशन के समस्त सदस्यों को रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने एसोसिएशन के 40 वरिष्ठ सदस्यों का (75 वर्ष से अधिक) हार, श्रीफल, शाल व स्मृति चिंह भेट कर सम्मानित किया | एसोसिएशन की प्रांतीय प्रबंधकारिणी व समस्त जिला इकाईयों के पदाधिकारीगण का भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित की गई रजत जयंती स्मारिका का महापौर संजूदेवी व उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया.