आकाशवाणी.इन
रायगढ़, 27 मार्च 2026/ तमनार थाना क्षेत्र के सीएचपी चौक, लिबरा में धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट, बदसलूकी और लूटपाट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 309/25 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत जांच की जा रही है.
जांच के दौरान पहले ही 7 आरोपियों—मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास, वनमाली राठिया, कन्हैया राठिया और चित्रसेन साहू—को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था.
वीडियो बनाने और वायरल करने वाले आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना का वीडियो संजय मेहर (26), निवासी बिजना, ने अपने मोबाइल से बनाया था और इसे अपने साथी माधव गुप्ता उर्फ माधो बीसी (40), निवासी नागरामुडा, को भेजा था। माधव गुप्ता ने उक्त वीडियो को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल कर दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.
धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई थी घटना
जानकारी के मुताबिक, गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान के विरोध में 12 दिसंबर 2025 से ग्रामीणों द्वारा सीएचपी चौक, लिबरा में आर्थिक नाकेबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। 27 दिसंबर 2025 को जब पुलिस-प्रशासन मार्ग बहाल कराने पहुंचा, तब भीड़ उग्र हो गई और पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस दौरान कई जवान घायल हुए और महिला आरक्षक के साथ गंभीर आपराधिक कृत्य किया गया.
एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस सख्त और त्वरित कार्रवाई कर रही है.
Right, tried ph235. It felt pretty average to me. Games are ok I guess, but I’ve seen better. Have a look at ph235 if you like, see if you think different!
Reyluckycasino? More like Rey-VERY-lucky casino! Been having a blast (and winning a bit). Check it out! reyluckycasino
Got the rs786gameapk and it’s exactly what I wanted. Download was smooth, game runs great. Thumbs up! rs786gameapk