Home छत्तीसगढ़ दीक्षा महिला समिति ने अष्टभुजी मंदिर प्रगति नगर में 151 कन्याओं को...

दीक्षा महिला समिति ने अष्टभुजी मंदिर प्रगति नगर में 151 कन्याओं को कराया गया भोजन

4
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 27 मार्च 2026/ चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दीपका के प्रगति नगर स्थित अष्टभुजी मंदिर में दीक्षा महिला समिति द्वारा कन्या भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष श्रीमती रंभा शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में 151 कन्याओं को तिलक लगाकर चुनरी पहनाया। उसके पश्चात कन्याओं को पूड़ी, खीर, मिठाई, फल सहित माता रानी के प्रिय पकवानों से भोजन कराया गया। कन्याओं का आशीर्वाद लेने भक्तों की भीड़ देखी गई.

अष्टभुजी मंदिर के पुजारी पंडित बैजेन्द्र तिवारी महाराज ने बताया कि नवरात्रि में नौ कन्याओं का पूजन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में किया जाता है। कन्याओं को पवित्रता का स्वरूप मानकर उनके चरण धोए जाते हैं, चुनरी ओढ़ाकर तिलक लगाया जाता है तथा हलवा, पूरी, खीर खिलाकर उपहार प्रदान कर माता का आशीर्वाद लिया जाता है.

प्रगति नगर के अष्टभुजी मंदिर प्रांगण में दीक्षा महिला समिति के अलावा कॉलोनी की व्रती महिलाओं ने भी कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में अष्टभुजी मंदिर समिति के पदाधिकारी सुभाषिस मिश्रा,विनोद प्लेट,रितेश मिंज,कृष्णा देवांगन,संपथ कुमार,बसंत कुमार के अलावा अन्य जनों का विशेष योगदान रहा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here