आकाशवाणी.इन
कोरबा, 03 अप्रैल 2026/ कोरबा शहर में दिनदहाड़े 5 लाख रुपए की उठाईगिरी की खबर आखिरकार फर्जी साबित हुई है। मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि युवक ने खुद को ब्लेड से घायल कर झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की.
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक की पहचान 25 वर्षीय प्रियांशु देवांगन के रूप में हुई है, जो मूलतः जांजगीर-चांपा जिले का निवासी है और वर्तमान में कोरबा स्थित कृष्णा हुंडई में इंश्योरेंस विभाग में कार्यरत है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रियांशु ने अपनी ही कंपनी से करीब 4.50 लाख रुपए की ठगी की थी.
बताया जा रहा है कि इस गड़बड़ी को छिपाने के लिए युवक ने उठाईगिरी की झूठी कहानी बनाई। उसने खुद को ब्लेड से चोट पहुंचाई और दिनदहाड़े लूट की घटना होने की सूचना पुलिस को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी थी.
हालांकि जांच के दौरान पुलिस को युवक की कहानी पर संदेह हुआ, जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने सारा सच कबूल कर लिया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि युवक द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को गुमराह किया गया। साथ ही कंपनी के साथ आर्थिक धोखाधड़ी का मामला भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है.
इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं इस मामले ने एक बार फिर झूठी शिकायतों के कारण पुलिस संसाधनों के दुरुपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Hey, just checked out 7club and it’s pretty slick. The games are fun and the site is easy to navigate. Definitely worth a look. check it out here 7club
Betpk55, haven’t heard of them before but I’m always looking for new places to bet! Here’s the lowdown: betpk55
VIP666VIP777VIP888 – Sounds kinda intense! Anyone tried it? Here’s a portal to luxury gaming? vip666vip777vip888