Home छत्तीसगढ़ BREAKING : बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से लथपथ...

BREAKING : बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप…

3
0

आकाशवाणी.इन

अंबिकापुर, 03 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। अंबिकापुर के महामाया मंदिर के मुख्य गेट के पास आज सुबह एक अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जिस तरह से महिला की हत्या की गई है, उसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों के अनुसार, हत्या की यह वारदात बेहद नृशंस है। मृतका के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार या भारी वस्तु से प्रहार के निशान मिले हैं। हमलावरों ने महिला की पहचान छुपाने और मौत सुनिश्चित करने के लिए उसके चेहरे को भारी पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया है। शव के पास फैले खून और चोटों की गंभीरता को देखकर प्रथम दृष्टया यह सुनियोजित हत्या का मामला लग रहा है। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) समेत जिले के आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मंदिर के मुख्य द्वार और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों और थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट के जरिए महिला की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here