Home कोरबा न्यूज़ छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला ईकाई कोरबा का निर्वाचन सम्पन्न : मानसिंह राठिया...

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला ईकाई कोरबा का निर्वाचन सम्पन्न : मानसिंह राठिया पुनः निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित

14
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 11 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला ईकाई कोरबा का निर्वाचन शिक्षक सदन, कोरबा में 11/04/2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह निर्वाचन संभागीय अध्यक्ष डॉ. तरुण सिंह राठौर के मार्गदर्शन, प्रांतीय मंत्री डॉ. भुवनेश्वर देवांगन तथा संभागीय संगठन मंत्री शंकरदयाल के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रमोद हंसराज ने अपने दायित्व का निर्वहन किया.

संगठन के नियमानुसार त्रिवर्षीय कार्यकाल हेतु जिला अध्यक्ष पद पर मानसिंह राठिया पुनः निर्विरोध निर्वाचित हुए.

अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
उपाध्यक्ष: दयाशंकर साहू, गुलाबदास महन्त, आर.डी. श्रीवास, विनोद कुमार जायसवाल, श्रीमती साधना काथले
सचिव: हबेल सिंह अघरिया कोषाध्यक्ष: राजेश कुमार तिवारी
सह सचिव: लक्ष्मी कैवर्त, सुखीराम यादव, सुरेन्द्र कुमार वैष्णव, अर्चना किन्डो, रमेशकुमार चंद्रा कार्यकारिणी सदस्य: दीपिका भगत, नंदकुमार पटेल, ललित कैवर्त, घनश्याम प्रधान इसके अतिरिक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में डी.डी. साहू तथा जिला संगठन मंत्री के रूप में छोटेलाल पटेल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया.

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया ने संगठन के चार पुरुषार्थ—राष्ट्रहित, शिक्षा हित, शिक्षार्थी हित एवं शिक्षक हित—को केंद्र में रखते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी, पर्यवेक्षकगण तथा उपस्थित सभी विकासखंड एवं तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों सहित कर्मठ एवं जुझारू शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया.

निर्वाचन के दौरान ओपन बैठक में अनेक शिक्षक साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ भुवनेश्वर देवांगन, डॉ तरुण सिंह राठौर, शंकरदयाल साव , प्रमोद हंसराज,मानसिंह राठिया, डी डी साहू, छोटेलाल पटेल,हबेलसिंह अघरिया,राजेश कुमार तिवारी, दयाशंकर साहू, आर.डी. श्रीवास, गुलाबदास महंत, विनोद कुमार जायसवाल, साधना काथले, लक्ष्मी कैवर्त, सुखीराम यादव, सुरेंद्र कुमार वैष्णव, अर्चना किन्डो, रमेशकुमार चंद्रा, दीपिका भगत, नंदकुमार पटेल, घनश्याम प्रधान, ज्योति सिंह, गीता यादव, सुशीला भगत, विजयलाल बंजारे, सुभाष डड़सेना, रामनारायण राजवाड़े, चंद्रकुमार चंद्रा, हेमसिंह कंवर, दुल्लीसिंह जगत, जितेंद्र भारद्वाज, विनय कुमार सिंह, अरुण कुमार बघेल, पुष्पकप्रसाद साहू, एफ.एल. साहू, आर के पटवा, परमानंद राठौर, राधेश्याम पटेल, मनोज कुमार आदिले, हरिराम पटेल, लेखराम निराला, राधारमण श्रीवास, कुमारेश गौतम,डा नरेंद्र प्रताप राठौर , सुरेंद्र कुमार कंवर, संतराम कंवर, बुद्धेश्वर प्रसाद चंद्रा,अनुप सिदार के साथ भारी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here