Home छत्तीसगढ़ अधिवक्ता संगीता चौहान नगर पालिक निगम कोरबा की विधिक सलाहकार नियुक्त…

अधिवक्ता संगीता चौहान नगर पालिक निगम कोरबा की विधिक सलाहकार नियुक्त…

19
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा शहर के युवा अधिवक्ता संगीता चौहान को नगर पालिक निगम कोरबा का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कोरबा के समाज एवं अधिवक्ता संघ में खुशी व्यक्त किया है.

श्रीमती चौहान को उनके सिविल और उपभोक्ता मामलों में अनुभव और विधिक क्षेत्र में मिल रही सफलताओं को देखते हुए नगर निगम द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति उनके कार्यक्षेत्र में मिली उपलब्धियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे नगर निगम के मामलों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे.

श्रीमती चौहान ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, निगम महापौर संजू देवी राजपूत, निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय का आभार व्यक्त किया.
संगीता की नियुक्ति पर युवा अधिवक्ताओं और जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के पदाधिकारियों, चौहान समाज ने बधाई दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here