Home कोरबा न्यूज़ KORBA : पावर हब के नाम से देश में ख्याति प्राप्त करने...

KORBA : पावर हब के नाम से देश में ख्याति प्राप्त करने वाला CSPDCL, अपने ही कॉलोनी में बिजली आपूर्ति करने में नाकाम, चुभती जलती गर्मी से महिला, बच्चे, बड़े बुजुर्ग सब व्याकुल…

6
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 26 अप्रैल 2026/ पावर हब के नाम से देश में ख्याति प्राप्त करने वाला CSPDCL अपने ही कॉलोनी में कर्मचारियों को बिजली आपूर्ति नही कर पा रहा है, कैलाश विहार में 14 घंटे से बिजली बंद है, हालात यह है कि 25 अप्रैल की रात से बिजली आपूर्ति ठप है, यही नही बिजली आपूर्ति बहाल करने डिस्ट्रिब्युशन कार्यालय मे फोन से शिकायत करने पर रविवार होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि एक पुराने ट्रांसफार्मर में तीन लूप लाइन जोड़ दिया गया है जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर में ओवर लोड बढ़ रहा है, बार बार ट्रिप होने से कॉलोनी में बिजली आपूर्ति ठप है, बिजली बंद होने से चुभती जलती गर्मी से महिला, बच्चे, बड़े बुजुर्ग सब व्याकुल हैं,

बहरहाल अधिकारियों के आवासों में निरंतर बीजली आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है और एसी कमरे में ठंढी हवा का आनंद ले रहे हैं, वहीं बिजली आपूर्ति ठप होने से गर्मी सहित कई परेशानियों से गुजर रहे हैं. जिम्मेदार अधिकारियों को प्रबंधन के कर्मचारियों की इस तखलिफ् से कोई सरोकार नही, कर्मचारियों की कॉलोनी में बिजली आपूर्ति कब बहाल होगी यह भगवान भरोसे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here