Home छत्तीसगढ़ सक्ती में सट्टा खिलाते 57 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी समेत...

सक्ती में सट्टा खिलाते 57 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी समेत 7,510 रुपये जब्त

4
0

आकाशवाणी.इन

सक्ती, 26 अप्रैल 2026/ जिले में अवैध जुआ और सट्टा पर कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सक्ती क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 सोंठी में सट्टा खेलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा में इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल, सट्टा पट्टी और नगदी रकम जब्त की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, “सजग अभियान” के तहत जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 24 अप्रैल 2026 को साइबर सेल की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सोंठी निवासी सुन्दर दास महंत अपने घर के सामने मोबाइल और कागज में सट्टा पट्टी लिखकर रुपये-पैसे का दांव लगवा रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को आते देख कुछ लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन मुख्य आरोपी सुन्दर दास महंत (57 वर्ष) को मौके पर पकड़ लिया गया.

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन (कीमत लगभग 7,000 रुपये), सट्टा पट्टी लिखा कागज, एक डॉट पेन और 510 रुपये नगद बरामद हुए। कुल जब्ती की कीमत 7,510 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी सट्टा संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर 24 अप्रैल 2026 की रात उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.

इस कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में साइबर सेल टीम के उपनिरीक्षक सी.पी. कंवर सहित शब्बीर मेमन, प्रेम सिदार, जितेंद्र कंवर, कमलेश लहरे, अलेक्सियूस मिंज, दीपक साहू और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही.

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here