Home छत्तीसगढ़ RAIPUR : एयरपोर्ट के बाहर ऑटो चालक पर हमला, गंभीर रूप से...

RAIPUR : एयरपोर्ट के बाहर ऑटो चालक पर हमला, गंभीर रूप से घायल…

3
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर, 26 अप्रैल 2026/ राजधानी के एयरपोर्ट के बाहर सवारी बिठाने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी झगड़े में बदल गया। गुस्से में एक चालक ने दूसरे पर बोतल फोड़कर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का नाम परमानंद धृतलहरे और आरोपी का नाम जुबेर खान बताया जा रहा है.

माना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी परमानंद धृतलहरे और आरोपी जुबेर खान दोनों एयरपोर्ट के बाहर ऑटो चलाते हैं। शुक्रवार रात दोनों के बीच सवारी को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान आरोपी जुबेर खान ने पास में पड़ी कांच की बोतल उठाई और परमानंद के सिर पर फोड़ दी। बोतल लगने से परमानंद लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके सिर में गहरी चोट आई है, हालांकि हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस ने आरोपी जुबेर खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है। सवारी बिठाने के नाम पर अक्सर होता है विवाद रायपुर के एयरपोर्ट क्षेत्र में सवारी को लेकर अक्सर ऑटो चालकों के बीच विवाद होता रहता है। एयरपोर्ट परिसर में भी कई बार विवाद हो चुका है। इसके अलावा एयरपोर्ट में पॉर्किंग के कर्मचारियों पर अभद्रता-मारपीट के आरोप पूर्व में लगे है। पुलिस अधिकारियों ने विवाद करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here