Home ज्योतिष 27 अप्रैल सोमवार का राशिफल : व्यवहार में सौम्यता बनाए रखिये, कार्यस्थल...

27 अप्रैल सोमवार का राशिफल : व्यवहार में सौम्यता बनाए रखिये, कार्यस्थल पर प्रशंसा के साथ उत्साह और ऊर्जा का अनुभव होगा…

25
0

आकाशवाणी.इन

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी है और चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं. 

मेष राशि
कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है, फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना उचित होगा.

वृषभ राशि
दिन स्थिरता लेकर आ सकता है। व्यवहार में सौम्यता बनाए रखने से कार्यों में सुगमता आएगी.

मिथुन राशि
मित्रों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। सामाजिक मेलजोल से मन प्रसन्न रह सकता है.

कर्क राशि
मानसिक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। शाम के समय शांति बनाए रखना बेहतर रहेगा.

सिंह राशि
उत्साह और ऊर्जा का अनुभव होगा। मनोरंजन और आनंद के लिए दिन अनुकूल दिखाई देता है.

कन्या राशि
रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खर्च और आमदनी में तालमेल बिठाना लाभकारी सिद्ध होगा.

तुला राशि

पेशेवर क्षेत्र में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास सफल होगा.

वृश्चिक राशि
दूसरों की अपेक्षाओं के कारण दबाव महसूस हो सकता है। अपनी सीमाओं को ध्यान में रखकर ही कोई वादा करना उचित है.

धनु राशि
भावनाओं पर नियंत्रण रखकर निर्णय लेना सही रहेगा। मेहनत का फल मिलने की संभावना है.

मकर राशि
दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए.

कुंभ राशि
सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है। दिन का संतुलन बना रहेगा.

मीन राशि
कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेने पर समाधान मिल सकता है.

विशेष पारंपरिक सुझाव: आज के दिन ध्यान और सकारात्मक विचारों को अपनाना मानसिक शांति के लिए फलदायी हो सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here