Home छत्तीसगढ़ चांपा–फरसवनी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों...

चांपा–फरसवनी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 घायल

57
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 28 अप्रैल 2026/ जांजगीर-चांपा जिले के चांपा–फरसवनी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी सोनी परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने चांपा गए थे। रविवार देर रात करीब 2 बजे वे कार से वापस कोरबा लौट रहे थे। इसी दौरान फरसवनी टोल नाका के आगे उनकी कार हादसे का शिकार हो गई.

बताया जा रहा है कि कार में कुल छह लोग सवार थे। वाहन पहले सड़क के डिवाइडर से टकराया, फिर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे खड़ी हाइवा वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही चीख-पुकार मच गई.

हादसे में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और 2.5 वर्षीय मासूम प्रियांश की मौत हो गई। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। देवेंद्र सोनी को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जबकि मोंगरा सोनी और प्रियांश को बीडीएम अस्पताल चांपा लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है.

वहीं, कार में सवार अन्य तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो की स्थिति सामान्य है। घायलों का इलाज एनकेएच अस्पताल में जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here