Home मुंबई BREAKING:संदिग्ध फूड पॉयजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत,...

BREAKING:संदिग्ध फूड पॉयजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तरबूज खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

27
0

आकाशवाणी.इन

मुंबई, 28 अप्रैल 2026/ महानगर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध फूड पॉयजनिंग के चलते मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी ने रात में भोजन के बाद तरबूज खाया था, जिसके कुछ घंटों बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मृतक परिवार ने रात में कुछ रिश्तेदारों के साथ बिरयानी खाई थी। रिश्तेदारों के जाने के बाद परिवार के सदस्यों ने घर में रखा तरबूज खाया। तरबूज खाने के कुछ ही घंटों के भीतर सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई.

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर में मौजूद खाद्य पदार्थों को परीक्षण के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

इस घटना के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या तरबूज खाने से भी जान जा सकती है। इस संबंध में विशेषज्ञों का कहना है कि तरबूज में पानी और प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिससे दूषित होने पर इसमें बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं। यदि फल संक्रमित हो या उसमें कृत्रिम रूप से शुगर या ग्लूकोज मिलाया गया हो, तो फूड पॉयजनिंग का खतरा बढ़ सकता है.

डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे मामलों में उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जो कुछ परिस्थितियों में गंभीर रूप ले सकते हैं। हालांकि, बीमारी की गंभीरता व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता और संक्रमण के प्रकार पर निर्भर करती है.

फिलहाल, इस पूरे मामले में जांच जारी है और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने तथा ताजे और स्वच्छ खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here