Home छत्तीसगढ़ नकली हाथ पैर के मापन शिविर 28 एवं 29 अप्रैल को

नकली हाथ पैर के मापन शिविर 28 एवं 29 अप्रैल को

1
0

आकाशवाणी.इन

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 अप्रैल 2026/ कांकेर जिले में दो दिवसी नकली हाथ पैर के मापन शिविर का आयोजन 28 एवं 29 अप्रैल को प्रातः 11 से 4 बजे तक शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय कोदाभाट कांकेर में किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जानकारी दी है कि जरूरतमंद सभी दिव्यांग शिविर का लाभ ले सकते हैं। शिविर हेतु भोजन, परिवहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था समाज कल्याण विभाग कांकेर द्वारा की जाएगी। शिविर में हितग्राही को अपना आधार, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो, यू.डी.आई.डी. कार्ड लाना अनिवार्य है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here