Home छत्तीसगढ़ CG NEWS: हाईकोर्ट में समर वेकेशन का ऐलान, आइये जानते हैं कब...

CG NEWS: हाईकोर्ट में समर वेकेशन का ऐलान, आइये जानते हैं कब से शुरू होंगी छुट्टियां…

16
0

आकाशवाणी.इन

बिलासपुर, 29 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समर वेकेशन को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 18 मई 2026 (सोमवार) से 12 जून 2026 (शुक्रवार) तक हाईकोर्ट में ग्रीष्म अवकाश रहेगा। इसके बाद 15 जून 2026 (सोमवार) से कोर्ट पुनः नियमित रूप से खुलेगा. 

हालांकि अवकाश के दौरान भी जरूरी मामलों की सुनवाई जारी रहेगी। इसके लिए वेकेशन जजों की नियुक्ति की गई है, जो सुबह 10:30 बजे से कोर्ट की कार्यवाही करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सुनवाई का समय बढ़ाया भी जा सकता है। हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अवकाश के दौरान सिविल, क्रिमिनल और रिट मामलों की फाइलिंग जारी रहेगी। जमानत मामलों में अलग से अर्जेंट आवेदन की जरूरत नहीं होगी और उन्हें स्वतः सूचीबद्ध किया जाएगा। वहीं अन्य मामलों के लिए अर्जेंट हियरिंग आवेदन देना अनिवार्य रहेगा. 

इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा, जबकि शनिवार, रविवार और शासकीय अवकाश पर बंद रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वेकेशन जज 19, 21, 26 और 28 मई तथा 2, 4, 9 और 11 जून 2026 को मामलों की सुनवाई करेंगे। जो मामले निर्धारित समय पर नहीं सुने जा सकेंगे, उन्हें अगली तारीख के लिए अलग सूची में शामिल किया जाएगा। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर रजिस्ट्रार (न्यायिक) सुमित कपूर द्वारा जारी किया गया है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here