आकाशवाणी.इन
कोरबा, 29 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री स्थित सीएसईबी कॉलोनी निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी Shreyansh Sahu ने उदयपुर में आयोजित पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
श्रेयांश साहू बचपन से ही खेलों के प्रति विशेष रुचि रखते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन श्रेयांश ने आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर दूसरा स्थान प्राप्त किया.
बताया जा रहा है कि श्रेयांश, अज्जू साहू और रवि साहू के भतीजे हैं। उनकी इस सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि श्रेयांश की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.
अपनी सफलता पर श्रेयांश ने कहा कि वे इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कोच को देते हैं। उन्होंने आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखने और आने वाले समय में राज्य व देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य बताया..
श्रेयांश साहू की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कोरबा जिले का गौरव बढ़ाया है और खेल क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया है.