Home मध्यप्रदेश धार में भीषण सडक़ हादसा: पिकअप वाहन पलटने से 16 लोगों की...

धार में भीषण सडक़ हादसा: पिकअप वाहन पलटने से 16 लोगों की मौत, 13 गंभीर रूप से घायल

13
0

आकाशवाणी.इन

इंदौर, 30 अप्रैल 2026/ धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में कल रात हुए भीषण सडक़ हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटे के पास मजदूरों से भरी पिकअप और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।हादसे के बाद पिकअप वाहन पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग नीचे दब गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं।कुछ घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। एक घायल महिला प्रिया ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढक़र 16 हो गया।रात को ही केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित इंदौर संभाग के आयुक्त सुदामा खाड़े एवं इंदौर रेंज के महा निरीक्षक अनुराग भी पहुंचे। घायलों के उपचार के लिए शासन के निर्देश अनुसार हरसंभव प्रयास किया जा रहे हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप में करीब 30-35 मजदूर सवार थे, जो अमझेरा की ओर जा रहे थे। रात करीब 8.15 से 8.20 बजे के बीच वाहन असंतुलित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप पलट गई और कई मजदूर उसके नीचे दब गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी घायलों के नि: शुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मध्य प्रदेश के धार में हुए हादसे में हुई जानमाल की हानि की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। इस त्रासदी में अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।पीएमएनआरएफ की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये प्रति व्यक्ति की अनुग्रह राशि दी जाएगी.
घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक साथ बड़ी संख्या में मरीज आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों के इलाज में जुटी हुई है, वहीं कई की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। रिंकू भंवर लाल 22 वर्षीय व सावित्री सुभाष 30 वर्षीय की मौत निजी अस्पताल में हुई है।दो अज्ञात शवों की पहचान भी कर ली गई है, जिनमें नयापुरा की रंजना और संगीता भाई शामिल हैं. प्रिया ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here