Home छत्तीसगढ़ CG, WINE कालाबाजारी: अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 243 लीटर...

CG, WINE कालाबाजारी: अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 243 लीटर विदेशी शराब जब्त, मुख्य आरोपी फरार…

3
0

आकाशवाणी.इन

डोंगरगढ़, 30 अप्रैल 2026/ जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के संगठित कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। ग्राम कातलवाही में देर शाम दबिश दी गई, जो रात करीब 11 बजे तक चली.

243 लीटर अवैध शराब बरामद
छापेमारी के दौरान कुल 243 बल्क लीटर अवैध व्हिस्की बरामद की गई। इसमें 750 एमएल की 264 बोतल बॉम्बे व्हिस्की और 180 एमएल के 250 पाव गोवा व्हिस्की शामिल हैं.

नकली पैकेजिंग का खुलासा
कार्रवाई में सिर्फ शराब ही नहीं, बल्कि अवैध री-पैकिंग का पूरा खेल भी सामने आया। मौके से 200 खाली बोतलें (MP लेबल), 500 खाली पाव (छत्तीसगढ़ लेबल), 220 टूटे ढक्कन और 715 साबुत ढक्कन जब्त किए गए। इससे साफ है कि यहां नकली पैकिंग के जरिए बड़े पैमाने पर सप्लाई की जा रही थी.

मुख्य आरोपी फरार
छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी चंद्रकांत सेन उर्फ सोनू मौके से फरार हो गया। आबकारी विभाग ने उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पहले भी सामने आ चुके हैं। मामले डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के कई बड़े मामले पहले भी उजागर हो चुके हैं। टैंकर, रैपर और पैकिंग सामग्री की जब्ती के बावजूद नेटवर्क के सरगना अब तक पकड़ से बाहर हैं.

सिस्टम पर उठे सवाल
लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमता नजर नहीं आ रहा। ऐसे में स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब तक मास्टरमाइंड तक कार्रवाई नहीं पहुंचेगी, तब तक इस धंधे पर पूरी तरह लगाम लगाना मुश्किल रहेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here