Home छत्तीसगढ़ BREAKING: पाली क्षेत्र की सरायपाली खदान में डीजल चोरी का आतंक, गन...

BREAKING: पाली क्षेत्र की सरायपाली खदान में डीजल चोरी का आतंक, गन पॉइंट पर वारदात से दहशत में चालक-वाहन मालिक

6
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा/पाली, 30 अप्रैल 2026/ कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित एसईसीएल कोरबा क्षेत्र की सरायपाली परियोजना खदान में इन दिनों डीजल चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। खदान से कोयला परिवहन में लगे ट्रक, ट्रेलर और हाईवा वाहनों के चालक व मालिक इस संगठित गिरोह की गतिविधियों से परेशान और भयभीत हैं। विरोध करने पर जान का खतरा होने की आशंका बनी रहती है.

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, डीजल चोरी करने वाले बदमाश देर रात करीब डेढ़ बजे से तड़के 4 बजे के बीच सक्रिय रहते हैं। यह गिरोह खदान क्षेत्र के बाहर खड़े कोयला वाहनों को निशाना बनाता है। बताया जा रहा है कि एक बोलेरो वाहन में सवार होकर पहुंचने वाले आरोपी पहले चालकों को जगाते हैं और उन्हें गन पॉइंट पर लेकर धमकाते हैं। इसके बाद उनके साथी वाहन से डीजल निकालकर जरीकेनों में भरते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं.

यह सिलसिला लंबे समय से जारी है, जिससे कोयला परिवहन में लगे वाहन मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परिवहन कार्य भी प्रभावित हो रहा है.

इधर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और उपलब्धता में कमी ने वाहन मालिकों की परेशानी और बढ़ा दी है। ऐसे में डीजल चोरी की घटनाएं उनके लिए दोहरी मार साबित हो रही हैं.

प्रभावित वाहन मालिकों और चालकों ने पुलिस प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस संगठित गिरोह पर शीघ्र अंकुश लगाया जाए, ताकि खदान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके और वे निर्भय होकर अपना कार्य कर सकें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here