Home छत्तीसगढ़ CG : पत्नी की हत्या को करंट हादसा बनाने की रची साजिश,...

CG : पत्नी की हत्या को करंट हादसा बनाने की रची साजिश, अंततः गिरफ्तार…

22
0

आकाशवाणी.इन

जांजगीर चांम्पा, 30 अप्रैल 2026/ जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही नवविवाहिता पत्नी की हत्या कर उसे हादसा दिखाने की साजिश रच डाली। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी पति ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए उसे करंट लगने से मौत का रूप देने की कोशिश की.

जानकारी के मुताबिक, मृतिका ललिता मिरी की मौत की सूचना उसके पति महेंद्र कुमार मिरी ने पुलिस को दी थी। उसने दावा किया था कि उसकी पत्नी की मौत करंट लगने से हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और मामले को संदिग्ध मानते हुए गहराई से जांच की गई.

जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले, जिससे पति पर शक गहराता गया। कड़ी पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। खुलासा हुआ कि आरोपी का किसी अन्य महिला से कथित संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते 28-29 अप्रैल की रात आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को बाथरूम में ले जाकर पानी से भरी बाल्टी में इमर्शन रॉड डालकर फर्जी सीन तैयार किया, ताकि घटना करंट लगने से हुई लगे। पुलिस की तत्परता से महज कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा हो गया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here