Home राष्ट्रीय समाचार AC फटने से इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत

AC फटने से इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत

3
0

आकाशवाणी.इन

नई दिल्ली 3 मई 2026/ राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके से रविवार तड़के दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के मासूम बच्चे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतकों के शरीर पूरी तरह झुलस गए हैं.

तड़के 3:45 बजे मची चीख-पुकार
अधिकारियों के मुताबिक, दमकल विभाग को सुबह करीब 3:47 बजे आग की सूचना मिली। जब तक फायर टेंडर मौके पर पहुँचते, आग ने दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था। 14 दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब 12 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

AC ब्लास्ट बना मौत का कारण?
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी (AC) में हुआ धमाका बताया जा रहा है। धमाका इतना जोरदार था कि आग तेजी से ऊपर की मंजिलों की ओर फैली.

पुलिस के अनुसार आग दूसरी मंजिल के एक फ्लैट से शुरू हुई। दूसरी मंजिल पर 4 लोगों की दम घुटने और जलने से मौत हो गई। तीसरी मंजिल पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद होने के कारण वे वहीं फंस गए और आग की लपटों की चपेट में आ गए.

मृतकों में मासूम बच्चा भी शामिल
इस हादसे में मरने वालों में 4 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 साल का मासूम बच्चा शामिल है। मृतकों में जैन परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं जो इमारत की अलग-अलग मंजिलों पर रहते थे। गंभीर रूप से झुलसे 4 लोगों को पास के जीटीबी (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here