Home छत्तीसगढ़ कमर्शियल सिलेंडर में आग महंगी हुई खानपान सामग्री

कमर्शियल सिलेंडर में आग महंगी हुई खानपान सामग्री

1
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा 03 मई 2026/ मिडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी तनातनी के चक्कर में पेट्रोलियम पदार्थो सहित रसोई गैस को लेकर संकट की स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन भले ही स्थिति सामान्य होने के दावा कर रहा है लेकिन हाल में ही कमर्शियल रसोई गैस के सिलेंडर में सीधे 993 रुपए की बढ़ोतरी ने खासतौर पर खानपान की चीजों की कीमतों में आग लगा दी है। इसके चक्कर में रेट बड़े हैं और इसका प्रभाव उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है.
कमर्शियल गैस सिलेंडर लगभग 1 महीने से कोरबा जिले में आसानी से नहीं मिल रही है और खोमचे कारोबार से लेकर छोटी बड़ी होटल के संचालकों को ब्लैक में व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

हाल में ही 993 रुपए की बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर में करने के बाद कई चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी करने के लिए व्यवसाई मजबूर हुए। सामान्य नाश्ते से लेकर भोजनालय और होटल में कीमतें प्रभावी हुई है। इस मामले में कारोबारी से लेकर उपभोक्ताओं दोनों के सामने मजबूरी है। दूसरी और लगातार मूल्य वृद्धि से लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है। कई जगह शुरू हुआ लकड़ी का इस्तेमाल रसोई गैस की कीमत के बीच बेइंतहा कीमत बढ़ाने के कारण अपने व्यवसाय को जिंदा रखना के लिए अब नगर में कुछ स्थानों पर कारोबारी ने गैस के बजाय लकड़ी चूल्हे का प्रयोग शुरू किया है। उनका कहना है कि भले ही इससे कुछ घंटे के लिए धुआ की समस्या बर्दाश्त करनी होगी लेकिन अनावश्यक दूसरे खर्चों को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में कमर्शियल रसोई गैस के लिए बहुत ज्यादा खर्च नहीं किया जा सकता.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here