Home छालीवुड सिनेमा अनुमोद ने कहा, फिल्म से स्वस्थ मनोरंजन देने की कोशिश

अनुमोद ने कहा, फिल्म से स्वस्थ मनोरंजन देने की कोशिश

1
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 03 मई 2026/ छत्तीसगढ़ी में तैयार की गई फिल्म मोला लव होगे, के निर्देशक अनुमोद राज्वैद्य ने कहा है कि प्रादेशिक भाषा की फिल्मों की अच्छी मांग बनी हुई है और इन्हें काफी बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। इसलिए हमने कई चीजों को ध्यान में रखकर एक फिल्म तैयार की है। जल्द ही प्रदेश के सिनेमा घरों में इसे प्रदर्शित किया जाना है.

रविवार को कोरबा में मीडिया से बातचीत करते हुए अनुमोद ने कहा कि बेहतर कलाकार के जरिए फिल्म तैयार की गई। स्क्रिप्ट से लेकर गीत संगीत का विशेष ध्यान रखा गया है। स्थानीय माहौल को फिल्में जगह दी गई है इसलिए हमें लगता है कि यह सभी को पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि प्रादेशिक भाषा में बन रही फिल्में कम से कम इस प्रदेश में सफल हो रही है, इस बात का संतोष है। मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म के कलाकार और टीम के लोग उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here