आकाशवाणी.इन
अजगरबहर/कोरबा, 04 मई 2026/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहर ने इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर क्षेत्र में गौरव स्थापित किया है। वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासन से उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है.

कक्षा 12वीं में लक्ष्मणिया ने 85% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रागनी ने 81% तथा आरती कंवर ने 77% अंक अर्जित किए। इस कक्षा में कुल 22 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 6 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
इसी प्रकार कक्षा 10वीं में बुधराज ने 83% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। अनिरुद्ध एवं रीना ने 79% अंक प्राप्त किए। इस कक्षा में 26 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 7 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया.
विद्यालय की इस सफलता के पीछे प्राचार्य श्रीमती अनुपमा राजवाड़े का कुशल मार्गदर्शन एवं शिक्षकगण का सतत परिश्रम रहा है। उनके नेतृत्व में नियमित कक्षाओं के साथ-साथ अतिरिक्त अध्ययन सत्र एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन की प्रभावी व्यवस्था की गई, जिसका सकारात्मक परिणाम परीक्षा में परिलक्षित हुआ.
प्राचार्य श्रीमती राजवाड़े ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकगण की निष्ठा तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प एवं सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है.
विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षकगण—लखनलाल डहरिया, मानसिंह राठिया, सुभाषचंद्र महतो, गिरधारीलाल यादव, अमरसिंह खुराना, के.बी. निमजा, नेहारानी राठौर, गामता साहू, विजय कुमार ठाकुर, प्रताप सिंह कंवर, हेमंत साहू, कृष्णा दास महंत, प्रमिला एक्का, हनुमान सिंह उर्रे, मंजुलता, नमिता केरकेट्टा, शिवकुमार पटेल, अंजलि तंवर, नीरा, शनिराम, रांगुराम एवं समस्त स्टाफ, साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, उक्त जानकारी व्याख्याता मानसिंह राठिया द्वारा प्रदान की गई.