Home छत्तीसगढ़ रायपुर में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, 15 जुआरी...

रायपुर में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, 15 जुआरी गिरफ्तार

1
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर, 14 मई 2026/ पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह इलाके से 15 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

पलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मैदान में रुपए का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना गंज पुलिस और रात्रि गश्त टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 54 हजार 500 रुपये नगद, 52 ताश पत्तियां, मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल किए गए वाहन जब्त किए हैं.

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है.

गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर के देवेन्द्र नगर, टिकरापारा, डीडीनगर, पुरानी बस्ती और न्यू राजेन्द्र नगर समेत अन्य क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं.

पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। गंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here