गर्मी से थोड़ी राहत के बाद व्याकुल कर रही धरती और आसमां की तपिस् कोरबा, 17 मई 2026/ दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज अंधड़, गरज चमक और धूप बारिश के साथ जिले के कई क्षेत्रों में तेज बर्फबारी हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर मिली लेकिन ओलावृष्टि से किसानो की धान व सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है.
शाम होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जहां तापमान में गिरावट लाई, वहीं कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। जमनीपाली क्षेत्र में भारी मात्रा में ओले गिरने की बात बताई जा रही हैं, जिससे सड़कों में बर्फ ही बर्फ नज़र आने लगी. तेज अंधड़ से कई जगह पर पेड़ टूटकर गिर गए जिससे बिजली आपूर्ति भी बाधित रही. निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से थोड़ी राहत जरूर मिली, वहीं मौसम साफ होने के बाद धरती और आसमां की तपिस् ने व्याकुल कर रखा है. ओलावृष्टि से धान और सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है.