Home छत्तीसगढ़ एसईसीएल मुख्यालय में “समर कैंप 2026” का शुभारंभ बच्चों के सर्वांगीण विकास...

एसईसीएल मुख्यालय में “समर कैंप 2026” का शुभारंभ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 21 दिवसीय रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद पहल

2
0

आकाशवाणी.इन

बिलासपुर, 19 मई 2026/ साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित बहुप्रतीक्षित “एसईसीएल समर कैंप 2026” का सोमवार को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने दीप प्रज्वलित कर किया.

डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल वसंत विहार, बिलासपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ “21 डेज़ ऑफ फन, फिटनेस एंड लर्निंग” थीम पर आधारित इस 21 दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई। यह कैंप 18 मई से 10 जून 2026 तक एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा.

कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, जेसीसी प्रतिनिधि, वेलफेयर कमेटी, एससी/एसटी काउंसिल तथा सिस्टा/ओबीसी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही.

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और रचनात्मक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला, संस्कृति और नवाचार आधारित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया.

समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए फिटनेस एवं खेलकूद, कला एवं शिल्प, संगीत, नृत्य, रचनात्मक गतिविधियाँ, रोबोटिक्स, व्यक्तित्व विकास तथा विभिन्न शिक्षाप्रद और मनोरंजक सत्र आयोजित किए जाएंगे। कैंप का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने, नई विधाओं को सीखने और टीम भावना व नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करना है.

उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। रंगारंग एवं प्रेरणादायी माहौल से पूरा परिसर सकारात्मकता और आनंद से सराबोर नजर आया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here