Home छत्तीसगढ़ कोरबा: कांग्रेस ने किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक राठिया बोले- ‘सरकार...

कोरबा: कांग्रेस ने किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक राठिया बोले- ‘सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर अपना खजाना भर रही‘

2
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 19 मई 2026/ कोरबा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटमेर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने धरना दिया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की गई.

यह धरना दोपहर 12 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने और ईंधन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान “महंगाई पर रोक लगाओ” और “जनता को राहत दो” जैसे नारे लगाए गए.

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर अपना खजाना भर रही है, लेकिन जनता को कोई राहत नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी.

कांग्रेस बोली- ईंधन संकट और महंगाई से जनता परेशान

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर जहां पेट्रोल पंपों पर ईंधन का संकट गहरा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रतिदिन दाम बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और आम लोगों पर पड़ रहा है.

डीजल महंगा होने से बढ़ी कृषि और परिवहन लागत

डीजल महंगा होने से कृषि लागत में वृद्धि हुई है। माल भाड़ा बढ़ने के कारण सब्जी, अनाज सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए हैं। ऑटो, टैक्सी और बस संचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here