Home छत्तीसगढ़ कोरबा: पिकनिक से लौटते समय ऑटो खाई में गिरा, एक की मौत;...

कोरबा: पिकनिक से लौटते समय ऑटो खाई में गिरा, एक की मौत; सात से अधिक घायल

1
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 19 मई 2026/ सोमवार को सतरंगा कारीघाट से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों का ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में खरमोरा निवासी 20 वर्षीय सत्यम यादव की मौत हो गई, जबकि सात से अधिक युवक घायल हो गए.

घायलों में 19 वर्षीय विष्णु कंवर, 22 वर्षीय भवानी कंवर, 23 वर्षीय नीरज कुमार, 20 वर्षीय वासु कंवर सहित अन्य शामिल हैं। सभी को पहले बालको अस्पताल और फिर गंभीर हालत वाले युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया.

घायल वासु कंवर ने बताया कि ऑटो में करीब 10 लोग सवार थे। सतरंगा मुख्य मार्ग पर पुल के नीचे चालक ऑटो संभाल नहीं सका और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे के बाद कुछ युवक ऑटो में दब गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे.

मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस को अस्पताल प्रबंधन ने मेमो भेजा है। बालको पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सभी युवक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा बस्ती के रहने वाले हैं। हादसे के बाद पूरे बस्ती में शोक का माहौल है। घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here