Home छत्तीसगढ़ दर्री क्षेत्र में चोरों का तांडव: मुख्य मार्ग पर लगे महापौर व...

दर्री क्षेत्र में चोरों का तांडव: मुख्य मार्ग पर लगे महापौर व पार्षद की फोटो के साथ वार्ड क्रमांक 50 का सूचक साइन बोर्ड तोड़ने की कोशिश…

11
0

आकाशवाणी.इन

व्यापारियों और आम जनता में भारी आक्रोश

कोरबा, 26 जून 2026/ उर्जाधानी के दर्री थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों और असामाजिक तत्वों का हौसला सातवें आसमान पर है। क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों के कारण स्थानीय लोगों और व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है। अब स्थिति यह हो चुकी है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सार्वजनिक और सरकारी संपत्तियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला दर्री थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग का है, जहाँ देर रात अज्ञात चोरों/असामाजिक तत्वों द्वारा नगर निगम के सरकारी साइन बोर्ड को कबाड़ चोरी करने या नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से उखाड़ने और तोड़ने का पुरजोर प्रयास किया गया। सुबह जब स्थानीय लोगों ने साइन बोर्ड की क्षतिग्रस्त स्थिति देखी, तो इलाके में हड़कंप मच गया.

ये चोर ग्रुप अब पुलिस प्रशासन के साथ-साथ औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों के बीच अब htpp प्रबंधन की भारी लापरवाही और नाकामी भी उजागर हुई है.

ताजा मामले में, चोरों ने दर्री क्षेत्र के जैलगांव से कॉलोनी जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित नगर निगम के एक भारी-भरकम साइन बोर्ड जिसमे महापौर व पार्षद की फोटो के साथ वार्ड क्रमांक 50 का सूचक दिखाया गया है, (शहर मे प्रत्येक वार्डों के लिए ऐसा ही बोर्ड लगाया गया है)
जिसको उखाड़ने और तोड़ने का पुरजोर प्रयास किया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह दुस्साहस htpp के सुरक्षा गार्ड और उनके बैरियर से महज 100 मीटर की दूरी पर किया गया। इस घटना ने उद्योगों और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा के दावों की पोल खोल कर रख दी है.

लाखों के सुरक्षा बजट पर उठे सवाल, सोते रहे गार्ड

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि htpp प्रबंधन सुरक्षा के नाम पर हर महीने लाखों रुपये खर्च करता है। जगह-जगह सुरक्षा गार्ड और बैरियर लगाए गए हैं ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके बावजूद, बैरियर से चंद कदमों की दूरी पर चोर घंटों तक सरकारी संपत्ति को कबाड़ बनाने के लिए तोड़फोड़ करते रहे और सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। लोगों का आरोप है कि रात के समय सुरक्षा गार्ड मुस्तैद रहने के बजाय सोए रहते हैं, जिसका फायदा कबाड़ चोर और नशेड़ी उठा रहे हैं

पुलिस गश्त की भारी कमी.

स्थानीय नागरिकों का सीधा आरोप है कि दर्री थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, कॉलोनियों और संवेदनशील चौराहों पर पुलिस गश्त की भारी कमी है। रात गहराते ही सड़कें सूनी हो जाती हैं, जिसका फायदा उठाकर कबाड़ चोर और नशेड़ियों का गैंग सक्रिय हो जाता है। लोगों का कहना है कि पुलिस केवल मुख्य थानों के आसपास ही नजर आती है, जबकि अंदरूनी और मुख्य संपर्क मार्गों पर रात्रिकालीन पेट्रोलिंग पूरी तरह ठप पड़ी है। यदि पुलिस की मुस्तैदी होती, तो मुख्य मार्ग पर बैरियर के इतने करीब चोर इस तरह की वारदात को अंजाम देने की हिम्मत कभी नहीं कर पाते.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here